-->

क्या आपको SBI में खाता खोलने के लिए गारंटर की आवश्यकता है ?

 भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी बैंक में बचत खाता खोलना चाहता है तो उसे कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। बैंक में खाता खोलने के लिए आप बैंक से प्राप्त फॉर्म को भरकर और उसके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अपना खाता खोल सकते हैं।\


आज भी कई लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि अगर उन्हें किसी बैंक में सेविंग्स बैंक अकाउंट खुलवाना है तो उसके लिए उन्हें गारंटर की जरूरत पड़ेगी. जबकि ऐसा नहीं है और आज बैंकिंग पूरी तरह से बदल चुकी है। अब अगर आप बैंक में खाता खोलना चाहते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के तहत बैंक में खाता खोलने के लिए आधार और पैन जरूरी है। कुछ समय पहले आरबीआई द्वारा ई-केवाईसी के संबंध में मास्टर सर्कुलर को अपडेट किया गया था। इस नए सर्कुलर के मुताबिक नए बैंक खाते के लिए आधार और पैन नंबर देना अनिवार्य होगा.


माजरा क्या है?

SBI के एक यूजर ने ट्विटर हैंडल पर सवाल पूछा है कि SBI ब्रांच में अकाउंट खोलने के लिए गारंटर की जरूरत है या सिर्फ आधार ही काम करेगा. इस पर बैंक ने कहा है कि बैंक में खाता खुलवाने के लिए फॉर्म भरना होगा. साथ ही केवाईसी अनिवार्य है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए बैंक ने कुछ लिंक भी साझा किए हैं।



इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी बैंक में बचत खाता खोलना चाहता है तो उसे इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। बैंक में खाता खोलने के लिए आप बैंक से प्राप्त फॉर्म को भरकर और उसके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अपना खाता खोल सकते हैं।


1. पैन कार्ड या फॉर्म 

2. फोटो

आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेज (ओवीडी) में से किसी एक की फोटोकॉपी


इसके अलावा आप खाताधारक की पहचान और वर्तमान पते के लिए इनमें से किसी एक दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं-


1. पासपोर्ट

2. ड्राइविंग लाइसेंस

3. आधार कार्ड

4. वोटर आईडी कार्ड

5. नरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड और राज्य सरकार के एक अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित

6. नाम और पते की जानकारी वाले राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र।


यदि कोई अद्यतन पता नहीं है तो आप इन दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं।

बिजली बिल, टेलीफोन बिल, मोबाइल पोस्टपेड बिल, गैस पाइपलाइन बिल या पानी बिल जैसे उपयोगिता बिल। लेकिन ध्यान रहे कि ये बिल दो महीने से ज्यादा पुराने न हों।

किसी संपत्ति या नगर पालिका की कर रसीद

पेंशन या परिवार पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जो सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं।


राज्य या केंद्र सरकार के विभागों द्वारा जारी आवासों से संबंधित पत्र।

बचत खाते का क्या लाभ है


सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी काम के लिए जमा की गई राशि को बैंक में सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। बचत खाता एक ऐसा खाता है जिसमें खाताधारक द्वारा जमा किए गए धन पर बैंक द्वारा निर्धारित ब्याज भी प्राप्त होता है, जो 2% से 6% तक हो सकता है।